REET 2025 Admit Card – डाउनलोड लिंक, परीक्षा तिथि और पूरी जानकारी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RSEB) द्वारा REET 2025 (राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा) का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए REET 2025 Admit Card अत्यंत महत्वपूर्ण है। REET परीक्षा लेवल 1 (प्राथमिक शिक्षक) और लेवल 2 (उच्च प्राथमिक शिक्षक) के लिए आयोजित की जाएगी। लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे और वे बेसब्री से अपने REET Admit Card 2025 का इंतजार कर रहे हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। REET 2025 Admit Card  से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे विस्तार से इस लेख में बताई गयी है |

REET 2025 Admit Card Overview

परीक्षा का नाम राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2025
आयोजक राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RSEB)
परीक्षा स्तर लेवल 1 (प्राथमिक शिक्षक) एवं लेवल 2 (उच्च प्राथमिक शिक्षक)
परीक्षा का प्रकार पात्रता परीक्षा
एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि 19 फरवरी 2025
REET Exam Date 2025 27 और 28 फरवरी 2025
परीक्षा मोड ऑफलाइन (OMR आधारित)
आधिकारिक वेबसाइट https://reet2024.co.in/

 

REET 2025 Admit Card जारी होने की तिथि और समय

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RSEB) द्वारा 19 फरवरी 2025 को शाम 4:00 बजे REET Admit Card जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट से या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं |

REET 2025 परीक्षा तिथि और शेड्यूल

REET परीक्षा 27 और 28 फरवरी 2025 को आयोजित होगी। परीक्षा दो दिनों में तीन शिफ्टों में होगी-

दिनांक पारी समय परीक्षा स्तर
27 फरवरी पहली 10:00 AM – 12:30 PM लेवल 1
27 फरवरी दूसरी 3:00 PM – 5:30 PM लेवल 2
28 फरवरी तीसरी 10:00 AM – 12:30 PM लेवल 2

 

REET Exam Pattern: परीक्षा पाठ्यक्रम-

REET Exam 2025 में दो स्तर (Two Level) की परीक्षा होती है-

  • Level-1– कक्षा 1 से 5 के शिक्षकों के लिए।
  • Level-2 – कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों के लिए।

दोनों स्तरों की परीक्षा में बहुविकल्पीय के 150 प्रश्न पूछे जातें हैं| दोनों स्तरों की परीक्षा का पाठ्यक्रम निम्नलिखित है-

Level-1 Exam Pattern: परीक्षा पाठ्यक्रम-

विषय प्रश्नों की संख्या कुल अंक
बाल विकास एवं शिक्षण विधियां 30 30
भाषा 1 (हिंदी / अंग्रेजी / संस्कृत / उर्दू / सिंधी /पंजाबी /गुजराती ) 30 30
भाषा 2 (हिंदी / अंग्रेजी / संस्कृत / उर्दू / सिंधी /पंजाबी /गुजराती) 30 30
गणित 30 30
पर्यावरण अध्ययन (EVS) 30 30
  • कुल प्रश्न: 150
  • कुल अंक: 150
  • समय अवधि: 2 घंटे 30 मिनट

Level-2 Exam Pattern: परीक्षा पाठ्यक्रम-

विषय प्रश्नों की संख्या कुल अंक
बाल विकास एवं शिक्षण विधियां 30 30
भाषा 1 (हिंदी / अंग्रेजी / संस्कृत / उर्दू / सिंधी /पंजाबी /गुजराती) 30 30
भाषा 2 (हिंदी / अंग्रेजी / संस्कृत / उर्दू / सिंधी /पंजाबी /गुजराती) 30 30
अ- गणित एवं विज्ञानं के शिक्षक हेतु गणित एवं विज्ञानं विषय
या
ब- सामाजिक अध्ययन के शिक्षक हेतु सामाजिक अध्ययन विषय
या
अन्य विषय के शिक्षक हेतु (अ) अथवा (ब) में से कोई एक
60 60
  • कुल प्रश्न: 150
  • कुल अंक: 150
  • समय अवधि: 2 घंटे 30 मिनट

Minimum Qualify Marks of REET Exam 2024: न्यूनतम उत्तीर्णांक-

राज्य सरकार के आदेशानुसार निम्न श्रेणियों हेतु न्यूनतम पात्रता अंकों का निर्धारण निम्न प्रकार से किया गया है-

क्र०सं० श्रेणी न्यूनतम उत्तीर्णांक प्रतिशत
Non TSP TSP
1. सामान्य / अनारक्षित 60 60
2. अनुसूचित जनजाति  (ST) 55 36
3. अनुसूचित जाति  (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अति पिछड़ा वर्ग (MBC) तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 55
4. समस्त श्रेणी की विधवा एवं परित्यक्ता महिलाएं तथा भूतपूर्व सैनिक 50
5. दिव्यांग श्रेणी में नियमानुसार आने वाले समस्त व्यक्ति 40
6. सहरिया जनजाति के व्यक्ति 36 (सहरिया क्षेत्र )

 

REET 2025 Admit Card डाउनलोड करने की प्रक्रिया

REET Admit Card 2025 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा-

REET 2025 Admit Card Portal

  • “REET 2025 Admit Card Download” लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें (पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि, और अन्य आवश्यक जानकारी)।
  • “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।

REET 2025 Admit Card में उपलब्ध जानकारियां

REET 2025 Admit Card में निम्नलिखित जानकारी उपलब्ध होगी:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • जन्मतिथि
  • परीक्षा तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
  • महत्वपूर्ण निर्देश

REET 2025 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, आदि) साथ लाएं।
  • परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज (मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर) प्रतिबंधित हैं।
  • OMR शीट सही ढंग से भरें और निर्देशों का पालन करें।
Important Links
REET 2025 Admit Card Download Link Click Here
Apply Online Click Here
Download Official Notification Click Here
Official Website Click Here

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

REET 2025 एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?

19 फरवरी 2025 को शाम 4:00 बजे।

REET 2025 की परीक्षा कब होगी?

27 और 28 फरवरी 2025 को।

REET 2025 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

आधिकारिक वेबसाइट https://reet2024.co.in/ से लॉगिन करके डाउनलोड करें।

REET परीक्षा ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन?

परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) होगी।

क्या बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठ सकते हैं?

नहीं, बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।

 

Author

  • Mohammed Suhaib Alam

    मैं एक वेब डेवलपर तथा ब्लॉगर हूं और पिछले 4 वर्षों से सरकारी नौकरी से संबंधित ब्लॉग लिखता हूं। मेरा उद्देश्य युवाओं को सही और सटीक जानकारी प्रदान करना है ताकि वह अपने Carrer में सफलता पा सकें।

    View all posts

Leave a Comment