RSSB Junior Assistant Recruitment 2026 | LDC Grade-II Online Form

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant/LDC Grade-II) के 10,644 पदों  पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। RSSB Junior Assistant Recruitment 2026 के तहत राजस्थान राज्य के विभिन्न विभागों में नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है। इस लेख में हम आपको RSSB LDC Grade-II Bharti 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे पदों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और exam pattern की जानकारी देंगे।

Overview – महत्वपूर्ण विवरण

विवरणजानकारी
संगठन का नामराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर
पद का नामलिपिक ग्रेड-II / कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant/LDC Grade-II)
कुल रिक्तियां10,644 पद
विज्ञापन संख्या04/2026
आवेदन मोडऑनलाइन (Online)
परीक्षा स्तरराज्य स्तरीय (State Level)
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rssb.rajasthan.gov.in

Important Dates – महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि15 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि13 फरवरी 2026
आवेदन में संशोधन की तिथि16 फरवरी 2026
परीक्षा तिथि (प्रस्तावित)05-07-2026 और 06-07-2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथिपरीक्षा से पहले

RSSB LDC Grade-II Vacancy 2026 – पदों का विवरण

RSSB Junior Assistant Recruitment 2026 में विभिन्न विभागों और बोर्डों के लिए कुल 10,644 पद रिक्त हैं। पदों का विभागवार विवरण निम्नलिखित है-

विभाग का नामपद का नामगैर अनुसूचित क्षेत्रअनुसूचित क्षेत्रकुल पद
राजस्थान लोक सेवा आयोगलिपिक ग्रेड-II06006
प्रशासनिक सुधार विभाग (अधीनस्थ कार्यालय)कनिष्ठ सहायक88279799806
कृषि विपणन निदेशालय (कृषि उपज मंडी समिति)कनिष्ठ सहायक58119600
राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्डकनिष्ठ सहायक98098
राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्डकनिष्ठ सहायक460450
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थानलिपिक ग्रेड-II84084
कुल 9642100210644

RSSB Junior Assistant Age Limit 2026 – आयु सीमा

RSSB LDC Grade-II Bharti 2026 के लिए आयु की गणना 01 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।

विवरणआयु सीमा
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु40 वर्ष

आयु में छूट (Age Relaxation)

श्रेणीछूट
SC/ST/OBC/MBC वर्ग के पुरुष/ सामान्य वर्ग की महिला/ दिव्यांगजन (PWD)5 वर्ष
SC/ST/OBC/MBC वर्ग की महिला10 वर्ष
भूतपूर्व सैनिक15 वर्ष (अधिकतम 50 वर्ष तक)
Widow और Divorced ladiesकोई अधिकतम आयु सीमा नहीं

विशेष नोट: पिछले 3 वर्षों में भर्ती न होने के कारण कुछ विभागों में अतिरिक्त 1-3 वर्ष की छूट दी गई है।

RSSB LDC Eligibility 2026 – शैक्षणिक योग्यता

RSSB Junior Assistant/ LDC Grade-II में आवेदन करने हेतु निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता जरूरी है-

1. मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (12वीं कक्षा) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।

और

2. निम्नलिखित में से कोई एक कंप्यूटर योग्यता:

  1. DOEACC द्वारा आयोजित “O” Level या Higher Level Certificate
  2. NIELIT, New Delhi से Computer Concept Certificate Course
  3. COPA/DPCS Certificate (राष्ट्रीय/राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण योजना के तहत)
  4. कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर एप्लीकेशन में Degree/Diploma/Certificate
  5. सीनियर सेकेंडरी (12वीं) में Computer Science/Computer Application विषय के साथ
  6. पॉलिटेक्निक से Computer Science & Engineering में Diploma
  7. RSCIT (Rajasthan State Certificate Course in Information Technology) – Vardhman Mahaveer Open University, Kota द्वारा आयोजित
  8. उपरोक्त के समकक्ष या उच्च योग्यता

और

3. हिंदी (देवनागरी) में काम करने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की समझ होनी चाहिए।

महत्वपूर्ण नोट

  • अगर आप 12वीं के final year में हो, तब भी apply कर सकते हो लेकिन ध्यान रहे कि Phase-II typing test से पहले certificate मिल जाना चाहिए।
  • भूतपूर्व सैनिकों के लिए 15 वर्ष की सैन्य सेवा के बाद जारी स्नातक समकक्ष प्रमाण पत्र मान्य होगा।

RSSB Junior Assistant Salary 2026 – वेतनमान

विवरणराशि/जानकारी
Pay Matrix LevelLevel-5
Probation Period2 वर्ष
Probation के दौरानFixed monthly pay (सरकार decide करेगी)
Permanent होने के बादपे मैट्रिक्स Level-5 + भत्ते

RSSB LDC Application Fee 2026 – आवेदन शुल्क

RSSB Junior Assistant के लिए One Time Registration (OTR) के माध्यम से केवल एकबार शुल्क जमा करना होगा।

OTR Registration Fee

श्रेणीशुल्क
सामान्य वर्ग/ क्रीमीलेयर OBC/MBC₹600/-
SC/ ST/ OBC-NCL/ MBC-NCL/ EWS (राजस्थान के)₹400/-
दिव्यांगजन (PWD)₹400/-

नोट

  • यह शुल्क एक बार ही जमा करना होगा।
  • पहले से OTR करा चुके उम्मीदवारों को दोबारा शुल्क नहीं देना होगा।
  • अन्य राज्यों के SC/ST/OBC/MBC/EWS उम्मीदवारों को सामान्य वर्ग का शुल्क देना होगा।
  • शुल्क भुगतान SSO Portal के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

RSSB Junior Assistant Selection Process 2026 – चयन प्रक्रिया

RSSB LDC Grade-II Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया CET (Senior Secondary Level-2024) के आधार पर दो phase में होगी।

Phase-I: लिखित परीक्षा (Written Examination)

  1. Paper-I: सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और गणित (100 अंक, 3 घंटे)
  2. Paper-II: सामान्य हिंदी और अंग्रेजी (100 अंक, 3 घंटे)

Phase-II: Typing Test

  1. Hindi Typing:
    • Speed test (10 मिनट) – 25 अंक
    • Accuracy test (10 मिनट) – 25 अंक
  2. English Typing:
    • Speed test (10 मिनट) – 25 अंक
    • Accuracy test (10 मिनट) – 25 अंक

Passing Marks

PhaseGeneral/ EWS/ OBC-NCL/ MBC-NCLSC/ ST
Phase-I (प्रत्येक पेपर)40%35%
Phase-II (प्रत्येक भाग)36%31%

Final merit list

  • Phase-I और Phase-II दोनों के अंकों के आधार पर अंतिम merit तैयार की जाएगी
  • विभागों का आवंटन Merit cum Priority के आधार पर होगा

RSSB LDC Exam Pattern 2026 – परीक्षा पैटर्न

Phase-I: लिखित परीक्षा का पैटर्न

Paper-I: सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और गणित

विवरणजानकारी
परीक्षा का प्रकारObjective Type
कुल प्रश्न150 प्रश्न
कुल अंक100 अंक
समय अवधि3 घंटे
प्रत्येक प्रश्न के अंक0.67 अंक
नकारात्मक अंकन1/3 (प्रत्येक गलत उत्तर पर)

Paper-II: सामान्य हिंदी और अंग्रेजी

विवरणजानकारी
परीक्षा का प्रकारObjective Type
कुल प्रश्न150 (75 हिंदी + 75 अंग्रेजी)
कुल अंक100 अंक
समय अवधि3 घंटे
नकारात्मक अंकन1/3 (प्रत्येक गलत उत्तर पर)

Phase-II: Typing Test

  1. Hindi Typing:
    • Speed test (10 मिनट) – 25 अंक
    • Accuracy test (10 मिनट) – 25 अंक
  2. English Typing:
    • Speed test (10 मिनट) – 25 अंक
    • Accuracy test (10 मिनट) – 25 अंक

How to Apply for RSSB Junior Assistant Online Form 2026? – आवेदन कैसे करें?

RSSB LDC Grade-II Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन SSO Portal के माध्यम से किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया (Step by Step)

Step 1: SSO Registration

  • सबसे पहले https://sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • यदि पहले से SSO ID नहीं है तो नया registration करें।
  • SSO ID से Login करें।
Rajasthan SSO Portal
Rajasthan SSO Portal

Step 2: OTR (One Time Registration)

  • Citizen Apps (G2C) में Recruitment Portal चुनें।
  • यदि पहली बार है तो OTR करें।
  • श्रेणी, दिव्यांगता स्थिति और गृह राज्य का विवरण दर्ज करें।
  • निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।

Step 3: Online Application

  • Apply Now पर क्लिक करें।
  • CET (Senior Secondary-2024) का Application Number दर्ज करें।
  • System द्वारा verify होने पर application form खुलेगा।

Step 4: Form भरें

  • व्यक्तिगत जानकारी भरें (OTR से auto-fill होगा)।
  • शैक्षणिक योग्यता की जानकारी दें।
  • आवश्यक दस्तावेज़ upload करें (फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठा निशान)।
  • विभागों की प्राथमिकता चुनें।

Step 5: Submit करें

  • सभी जानकारी की जांच करें।
  • Final Submit करें।
  • Application Number नोट करें।
  • Application की प्रिंट निकाल लें।

Helpdesk Numbers:

  • E-Mitra: 0141-2922241/2922238
  • Online Application: 0294-3057541
  • Email: pg.rssb@rajasthan.gov.in
लिंक का नामलिंक
Online Application LinkApply Online – SSO Portal
OTR RegistrationRegister Here
Official Notification (PDF)Download PDF
CET 2024 ResultCheck Result
Syllabus & Exam PatternView Syllabus
Official WebsiteVisit Website

FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न- RSSB Junior Assistant 2026 में कुल कितने पद हैं?

उत्तर- RSSB Junior Assistant/LDC Grade-II Recruitment 2026 में कुल 10,644 पद हैं, जिनमें 9,642 गैर अनुसूचित क्षेत्र और 1,002 अनुसूचित क्षेत्र के पद शामिल हैं।

प्रश्न- RSSB LDC के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर- आवेदन SSO Portal (https://sso.rajasthan.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। सबसे पहले OTR registration करें, फिर Recruitment Portal में Apply Now पर क्लिक करें।

प्रश्न- क्या CET 2024 qualify करना अनिवार्य है?

उत्तर- हां, RSSB Junior Assistant 2026 के लिए CET (Senior Secondary Level-2024) qualify करना अनिवार्य है। आवेदन करते समय CET 2024 का Application Number देना होगा।

प्रश्न- आवेदन शुल्क कितना है?

उत्तर-सामान्य वर्ग के लिए ₹600/-, SC/ST/OBC-NCL/MBC-NCL/EWS के लिए ₹400/- और दिव्यांगजन के लिए ₹400/- OTR registration fee है। यह एक बार का शुल्क है।

प्रश्न- RSSB LDC की परीक्षा कब होगी?

उत्तर- RSSB Junior Assistant की परीक्षा 05-07-2026 और 06-07-2026 को प्रस्तावित है। Phase-I (लिखित परीक्षा) के बाद Phase-II (टंकण परीक्षा) होगी।

प्रश्न- क्या 12वीं के बाद सीधे आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर- हां, 12वीं पास के साथ मान्य कंप्यूटर certificate (RSCIT/CCC/O Level आदि) होना अनिवार्य है। इसके अलावा देवनागरी हिंदी और राजस्थान संस्कृति का ज्ञान भी आवश्यक है।

निष्कर्ष (Conclusion)

RSSB Junior Assistant Recruitment 2026 राजस्थान के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक अच्छा अवसर है। कुल 10,644 पदों पर भर्ती के लिए यह अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक और योग्य लोग 15 जनवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और सभी qualification की जांच कर लें। अपना ऑनलाइन फॉर्म में सही जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज़ upload करें। परीक्षा की तैयारी के लिए syllabus और exam pattern को अच्छी तरह समझें।

किसी भी प्रकार की अपडेट और जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in को नियमित रूप से देखते रहें।

Author

  • Mohammed Suhaib Alam

    मैं एक वेब डेवलपर तथा ब्लॉगर हूं और पिछले 4 वर्षों से सरकारी नौकरी से संबंधित ब्लॉग लिखता हूं। मेरा उद्देश्य युवाओं को सही और सटीक जानकारी प्रदान करना है ताकि वह अपने Carrer में सफलता पा सकें।

    View all posts

Leave a Comment