RSSB Forester Vacancy 2026 Notification | Rajasthan Vanpal Online Form

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर ने वन विभाग में वनपाल के 259 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। RSSB Forester Vacancy 2026 Notification के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 6 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं। Rajasthan Vanpal Online Form 2026 उन अभ्यर्थियों के लिए अच्छा मौका है जिन्होंने CET सीनियर सेकेंडरी लेवल 2024 पास की है। RSSB Forester Recruitment 2026 में 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

Table of Contents

RSSB Forester Vacancy 2026 – महत्वपूर्ण विवरण

विवरणजानकारी
संगठन का नामराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर
विभागवन विभाग, राजस्थान
पद का नामवनपाल (Forester)
कुल रिक्तियां259 पद
आवेदन प्रक्रियाकेवल ऑनलाइन (Online Only)
नौकरी का प्रकारराज्य सरकारी नौकरी
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in
विज्ञापन संख्या01/2026

Rajasthan Vanpal Recruitment 2026 – महत्वपूर्ण तिथियाँ

गतिविधितिथि
अधिसूचना जारी05 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू06 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि04 फरवरी 2026 (रात्रि 23:59 तक)
आवेदन में संशोधनजल्द घोषित
परीक्षा तिथिजल्द घोषित
एडमिट कार्डपरीक्षा से पहले
Direct Link for the apply online form- RSSB Forester Recruitment 2026

RSSB Forester Vacancy 2026 – पदों का विवरण

RSSB Vanpal Bharti 2026 में कुल 259 पद हैं जो दो भागों में विभाजित हैं:

गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए – 213 पद

श्रेणीकुल
सामान्य (General)101
अनुसूचित जाति (SC)31
अनुसूचित जनजाति (ST)28
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)22
अति पिछड़ा वर्ग (MBC)10
आर्थिक रूप से कमजोर (EWS)21

अनुसूचित क्षेत्र के लिए – 46 पद

श्रेणीकुल
सामान्य27
SC3
ST16

महत्वपूर्ण:

  • महिलाओं के लिए 30% क्षैतिज आरक्षण
  • गैर अनुसूचित क्षेत्र की रिक्तियों पर अनुसूचित क्षेत्र के निवासी भी आवेदन कर सकते हैं

Rajasthan Vanpal Age Limit 2026 – आयु सीमा

RSSB Forester Age Limit 2026 की गणना 1 जनवरी 2027 के अनुसार की जाएगी।

विवरणआयु सीमा
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु40 वर्ष

आयु में छूट

श्रेणीछूट
पिछले 3 वर्ष भर्ती न होने पर (सभी के लिए)3 वर्ष
SC/ST/OBC/MBC (पुरुष)5 वर्ष
सामान्य वर्ग (महिला)5 वर्ष
SC/ST/OBC/MBC (महिला)10 वर्ष
भूतपूर्व सैनिक15 वर्ष (अधिकतम 50 वर्ष तक)
विधवा और परित्यक्ता महिलाकोई आयु सीमा नहीं

RSSB Forester Eligibility 2026 – शैक्षणिक योग्यता =

Rajasthan Vanpal Qualification Requirements:

शैक्षणिक योग्यता:

  1. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर या केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (10+2) उत्तीर्ण
  2. देवनागरी लिपि में हिंदी का कार्य ज्ञान
  3. राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान
  4. CET Senior Secondary Level 2024 में उत्तीर्ण होना अनिवार्य

शारीरिक मापदंड (Physical Standards)

मापदंडपुरुषमहिला
ऊंचाई (Height)163 सेमी150 सेमी
सीने का घेरा (Chest)84 सेमी79 सेमी
फैलाव5 सेमी5 सेमी

विशेष छूट: अनुसूचित जनजाति और कुछ विशेष श्रेणियों के लिए ऊंचाई में छूट:

  • पुरुष: 152 सेमी
  • महिला: 145 सेमी

पद-चाल परीक्षण (Walking Test)

  • पुरुष: 25 किलोमीटर 4 घंटे में
  • महिला: 16 किलोमीटर 4 घंटे में

नोट: शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षण अर्हक प्रकृति (Qualifying) का होगा।

Rajasthan Vanpal Salary 2026 – वेतनमान

RSSB Forester Salary Structure:

विवरणजानकारी
वेतन स्तरPay Matrix Level-8
परिवीक्षा (Trainee) अवधि2 वर्ष
परिवीक्षा (Trainee) में वेतनमासिक निर्धारित पारिश्रमिक
स्थायीकरण के बादवेतन स्तर + सभी भत्ते

वेतन विवरण:

  • परिवीक्षा (Trainee) अवधि में केवल निर्धारित पारिश्रमिक
  • इस दौरान मकान किराया भत्ता, महंगाई भत्ता आदि देय नहीं
  • प्रशिक्षण उत्तीर्ण करने और स्थायीकरण के बाद पूर्ण वेतन और भत्ते
  • नई पेंशन योजना लागू

RSSB Forester Application Fee 2026 – आवेदन शुल्क

Rajasthan Vanpal Application Fee (OTR – One Time Registration):

श्रेणीशुल्क राशि
सामान्य वर्ग (General)/ क्रीमीलेयर OBC/MBC₹600/-
नॉन क्रीमीलेयर OBC/MBC/ EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग)/ अनुसूचित जाति (SC)/ अनुसूचित जनजाति (ST)/ दिव्यांगजन (सभी)₹400/-

शुल्क भुगतान के तरीके:

  • ई-मित्र किओस्क
  • जन सुविधा केंद्र (CSC)
  • नेट बैंकिंग
  • डेबिट/क्रेडिट कार्ड
  • ATM

महत्वपूर्ण:

  • पहले से OTR जमा करा चुके अभ्यर्थियों से दोबारा शुल्क नहीं लिया जाएगा
  • अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को सामान्य श्रेणी माना जाएगा

Rajasthan Vanpal Selection Process 2026 – चयन प्रक्रिया

RSSB Forester Selection Process:

  1. लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट
  2. शारीरिक मापदंड और वॉकिंग टेस्ट (Qualifying)
  3. दस्तावेज सत्यापन
  4. अंतिम मेडिकल जांच
  5. नियुक्ति पत्र जारी

RSSB Forester Exam Pattern 2026 – परीक्षा पैटर्न

Rajasthan Vanpal Exam Pattern:

विवरणजानकारी
परीक्षा प्रकारवस्तुनिष्ठ (Objective MCQ)
कुल प्रश्न100 प्रश्न
कुल अंक100 अंक
परीक्षा अवधि2 घंटे (120 मिनट)
नकारात्मक अंकन1/3 अंक (प्रत्येक गलत उत्तर पर)
परीक्षा माध्यमहिंदी
परीक्षा मोडऑफलाइन (OMR)

विषयवार अंक वितरण:

विषयअंक
सामान्य ज्ञान और सामाजिक अध्ययन50 अंक
दैनिक विज्ञान20 अंक
गणित15 अंक
समसामयिक मामले (राष्ट्रीय और राजस्थान)15 अंक
कुल100 अंक

पाठ्यक्रम (Syllabus) मुख्य बिंदु:

सामान्य ज्ञान (50 अंक):

  • राजस्थान का इतिहास, कला और संस्कृति
  • भारतीय राजनीतिक व्यवस्था (राजस्थान विशेष)
  • राजस्थान का भूगोल
  • राजस्थान की अर्थव्यवस्था

दैनिक विज्ञान (20 अंक):

  • भौतिक और रासायनिक परिवर्तन
  • मानव शरीर, पोषण
  • पारिस्थितिकी तंत्र
  • कंप्यूटर ज्ञान

गणित (15 अंक):

  • LCM, HCF, औसत, लाभ-हानि
  • प्रतिशत, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज
  • समय, चाल, दूरी
  • क्षेत्रफल और आयतन

समसामयिक मामले (15 अंक):

  • राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक घटनाएं
  • राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय करेंट अफेयर्स
  • प्रसिद्ध व्यक्तित्व
  • सरकारी योजनाएं

How to Apply for Rajasthan Vanpal Online Form 2026? – आवेदन कैसे करें?

RSSB Forester Online Application Process:

चरण 1: SSO ID लॉगिन

  • SSO Rajasthan Portal (sso.rajasthan.gov.in) पर जाएं
  • अपनी SSO ID से लॉगिन करें
  • यदि SSO ID नहीं है तो पहले रजिस्ट्रेशन करें
Untitled
RSSB Forester online Aplly form portal

चरण 2: OTR (One Time Registration)

  • यदि पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो OTR करें
  • अपनी श्रेणी (UR/EWS/OBC/SC/ST) चुनें
  • दिव्यांगता और गृह राज्य की जानकारी भरें
  • निर्धारित शुल्क का भुगतान करें

चरण 3: Recruitment Portal

  • Citizen Apps (G2C) में Recruitment Portal चुनें
  • Apply Now पर क्लिक करें
  • CET Senior Secondary 2024 का Application Number दर्ज करें
  • सिस्टम द्वारा CET डेटा Verify होगा

चरण 4: आवेदन फॉर्म भरें

  • व्यक्तिगत जानकारी भरें
  • शैक्षणिक योग्यता अपलोड करें
  • Live Photo, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान अपलोड करें
  • सभी दस्तावेज अपलोड करें

चरण 5: Final Submit

  • सभी जानकारी की जांच करें
  • Final Submit बटन पर क्लिक करें
  • Application Number सेव करें
  • आवेदन पत्र का प्रिंट निकालें

महत्वपूर्ण निर्देश:

  • केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे
  • आवेदन में कोई गलती होने पर संशोधन की सुविधा निर्धारित अवधि में मिलेगी
  • अपना मोबाइल नंबर और ईमेल सही भरें
  • सभी दस्तावेज PDF फॉर्मेट में होने चाहिए
लिंक का नामलिंक
Apply OnlineClick Here
Official NotificationDownload PDF
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in
Contact Number0141-2722520
Email IDpg.rssb@rajasthan.gov.in

RSSB Forester Recruitment 2026 FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न- RSSB Forester Vacancy 2026 में कितने पद हैं?

उत्तर- इस भर्ती में कुल 259 पद हैं – गैर अनुसूचित क्षेत्र में 213 और अनुसूचित क्षेत्र में 46 पद।

प्रश्न- Rajasthan Vanpal Online Form भरने की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 रात्रि 11:59 बजे तक है।

प्रश्न- RSSB Forester के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उत्तर- सीनियर सेकेंडरी (12वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है साथ ही CET Senior Secondary 2024 में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

प्रश्न- क्या RSSB Forester Vacancy 2026 में CET 2024 पास करना अनिवार्य है?

उत्तर- हां, इस भर्ती में आवेदन के लिए CET Senior Secondary Level 2024 में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

प्रश्न- Rajasthan Vanpal की सैलरी कितनी है?

उत्तर- वनपाल का वेतन Pay Matrix Level-8 के अनुसार होगा। परिवीक्षा अवधि (2 वर्ष) में निर्धारित पारिश्रमिक और स्थायीकरण के बाद पूर्ण वेतन और भत्ते मिलेंगे।

प्रश्न- RSSB Forester Vacancy 2026 में आवेदन शुल्क कितना है?

उत्तर- सामान्य/क्रीमीलेयर OBC के लिए ₹600/- और SC/ST/EWS/नॉन क्रीमीलेयर OBC/दिव्यांगजन के लिए ₹400/- OTR शुल्क है।

अस्वीकरण: यह जानकारी आधिकारिक अधिसूचना पर आधारित है। अधिक विवरण के लिए कृपया RSSB की आधिकारिक वेबसाइट देखें। किसी भी बदलाव के लिए आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।

Author

  • Mohammed Suhaib Alam

    मैं एक वेब डेवलपर तथा ब्लॉगर हूं और पिछले 4 वर्षों से सरकारी नौकरी से संबंधित ब्लॉग लिखता हूं। मेरा उद्देश्य युवाओं को सही और सटीक जानकारी प्रदान करना है ताकि वह अपने Carrer में सफलता पा सकें।

    View all posts

Leave a Comment