RSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2026: Apply Online for 1100 Krishi Paryavekshak Posts

क्या आप राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं? यदि हाँ, तो यह आपके लिए अच्छी खबर है। RSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2026 के तहत राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने कृषि विभाग में कृषि पर्यवेक्षक (Agriculture Supervisor) के 1100 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती राजस्थान कृषि अधीनस्थ सेवा नियम, 1978 और राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ नियम, 2014 के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। अगर आप कृषि पर्यवेक्षक पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर 13 जनवरी 2026 से 11 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Table of Contents

Overview of Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2026 – महत्वपूर्ण विवरण

विवरणजानकारी
संगठन का नामराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर
पद का नामकृषि पर्यवेक्षक (Agriculture Supervisor)
कुल रिक्तियाँ1100 पद
विज्ञापन संख्या03/2026
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन (Online)
परीक्षा माध्यमऑफलाइन (OMR आधारित)
परीक्षा तिथि18 अप्रैल 2026 (प्रस्तावित)
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

Important dates of RSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2026महत्वपूर्ण तिथियाँ

Rajasthan Krishi Paryavekshak Bharti 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण निम्नलिखित है:

गतिविधितिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि13 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि11 फरवरी 2026 (रात्रि 23:59 बजे तक)
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि11 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन में संशोधन14 फरवरी 2026
परीक्षा की तिथि18 अप्रैल 2026
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथिपरीक्षा से पूर्व

नोट: आप को सलाह दी जाती है कि आप अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय सीमा के भीतर आवेदन करें।

RSSB Krishi Paryavekshak Vacancy 2026 – पदों का विवरण

Rajasthan Agriculture Supervisor Vacancy 2026 के तहत कुल 1100 पदों पर भर्ती की जा रही है, जिनका विवरण निम्नानुसार है:

(क) गैर अनुसूचित क्षेत्र – 944 पद

श्रेणीकुल
सामान्य (General)346
अनुसूचित जाति (SC)149
अनुसूचित जनजाति (ST)111
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)195
अति पिछड़ा वर्ग (MBC)46
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)93
बारां जिले की सहरिया आदिम जाति4
कुल योग944

(ख) अनुसूचित क्षेत्र – 156 पद

श्रेणीकुल
सामान्य (General)79
अनुसूचित जाति (SC)7
अनुसूचित जनजाति (ST)70
कुल योग156

विशेष नोट:

  • गैर अनुसूचित क्षेत्र की रिक्तियों के विरुद्ध अनुसूचित क्षेत्र के निवासी भी आवेदन कर सकेंगे।
  • अनुसूचित क्षेत्र के उक्त रिक्त पदों के लिए केवल राजस्थान राज्य के अनुसूचित क्षेत्र के स्थानीय निवासी ही आवेदन कर सकेंगे।

Agriculture Supervisor Age Limit 2026 – आयु सीमा

RSSB Krishi Paryavekshak Age Limit 2026 के अनुसार आयु की गणना 01 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी:

विवरणआयु
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु40 वर्ष

आयु में छूट (Age Relaxation)

श्रेणीछूट
अनुसूचित जाति/जनजाति/OBC/MBC/EWS (राजस्थान के मूल निवासी)5 वर्ष
सामान्य वर्ग की महिला5 वर्ष
SC/ST/OBC/MBC/EWS वर्ग की महिला10 वर्ष
भूतपूर्व सैनिक (राजस्थान के मूल निवासी)15 वर्ष (अधिकतम 50 वर्ष तक)
विधवा और विवाह-विच्छिन्न महिलाकोई आयु सीमा नहीं (सेवानिवृत्ति आयु से कम होनी चाहिए)
दिव्यांगजन (40% या अधिक)5 वर्ष (अतिरिक्त)

RSSB Agriculture Supervisor Eligibility 2026 – शैक्षणिक योग्यता

Rajasthan Krishi Paryavekshak Educational Qualification 2026 के लिए निम्नलिखित योग्यता आवश्यक है:

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

आप के पास निम्नलिखित में से कोई एक डिग्री होनी चाहिए:

  1. B.Sc. (कृषि) या B.Sc. (कृषि-उद्यान) ऑनर्स – भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से

अथवा

  1. 10+2 योजना के अंतर्गत कृषि के साथ सीनियर उच्च माध्यमिक – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से

अथवा

  1. पुरानी योजना के अंतर्गत कृषि के साथ उच्च माध्यमिक

अन्य योग्यताएं

  • हिंदी भाषा का ज्ञान: देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी में कार्य करने का ज्ञान
  • राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान: राजस्थान के सामान्य ज्ञान, इतिहास और संस्कृति की जानकारी

महत्वपूर्ण नोट

  • अगर आप पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष की परीक्षा में उपस्थित हुए हैं या सम्मिलित हो रहे हों तब भी आप आवेदन कर सकते हैं।
  • परंतु आपको परीक्षा की तिथि से पूर्व निर्धारित शैक्षणिक योग्यता अर्जित करनी अनिवार्य होगी।
  • 15 वर्ष की सैन्य सेवा के उपरांत स्नातक के समतुल्य जारी प्रमाण पत्र धारक भूतपूर्व सैनिक भी आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan Krishi Paryavekshak Salary 2026 – वेतनमान

Agriculture Supervisor Salary in Rajasthan 2026 के अनुसार वेतनमान इस प्रकार है:

विवरणराशि
वेतन मैट्रिक्स लेवललेवल-5 (Level-5)
मासिक वेतनमान7वें वेतन आयोग के अनुसार
परिवीक्षा काल2 वर्ष
परिवीक्षा काल में वेतनमासिक निर्धारित पारिश्रमिक (Fixed Remuneration)

परिवीक्षा काल की शर्तें

  • सीधी भर्ती द्वारा सेवा में नियुक्त परिवीक्षाधीन प्रशिक्षु (Trainee) को परिवीक्षा की अवधि के दौरान मासिक निर्धारित पारिश्रमिक दिया जाएगा।
  • परिवीक्षा अवधि के दौरान वेतन श्रृंखला न देकर राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर निर्धारित पारिश्रमिक देय होगा।
  • इसके अतिरिक्त अन्य कोई भत्ते यथा मकान किराया भत्ता, महंगाई भत्ता, शहरी क्षतिपूर्ति भत्ता, विशेष वेतन आदि देय नहीं होंगे।
  • परिवीक्षा अवधि में प्रशिक्षण प्राप्त करने और प्रशिक्षण पश्चात परीक्षा उत्तीर्ण करने तथा सत्यनिष्ठा अप्रश्नित होने व स्थायीकरण के लिए उपयुक्त होने का समाधान हो जाने के उपरांत ही परिवीक्षा अवधि की समाप्ति पर पद की वेतन श्रृंखला का न्यूनतम एवं अन्य भत्ते नियमानुसार देय होंगे।

अन्य लाभ

  • सातवें वेतन आयोग के अनुसार नियमों के अनुसार पेंशन योजना लागू
  • महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य भत्ते स्थायीकरण के बाद लागू

RSSB Agriculture Supervisor Application Fee 2026 – आवेदन शुल्क

Rajasthan Krishi Paryavekshak Application Fee 2026 निम्नानुसार है:

एकबारीय पंजीयन शुल्क (One Time Registration Fee)

श्रेणीशुल्क
सामान्य वर्ग और क्रीमीलेयर श्रेणी के OBC/MBC₹600/-
नॉन क्रीमीलेयर OBC/MBC, EWS, SC, ST₹400/-
समस्त दिव्यांगजन₹400/-
संशोधन शुल्क₹300/-

भुगतान का माध्यम

आवेदक एकबारीय पंजीयन शुल्क निम्नलिखित माध्यमों से जमा करा सकते हैं:

  • राज्य के निर्धारित ई-मित्र किओस्क
  • जन सुविधा केंद्र (CSC)
  • नेट बैंकिंग
  • ATM कम डेबिट कार्ड
  • क्रेडिट कार्ड

Agriculture Supervisor Selection Process 2026 – चयन प्रक्रिया

RSSB Krishi Paryavekshak Selection Process 2026 में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:

चयन के चरण

  1. लिखित परीक्षा (Written Examination)
    • ऑफलाइन OMR आधारित परीक्षा
    • वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न
    • कुल 100 प्रश्न, 300 अंक
    • परीक्षा अवधि: 2 घंटे
  2. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
    • लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का
    • मूल प्रमाण पत्रों की जाँच
    • पात्रता की पुष्टि
  3. चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination)
    • चयनित उम्मीदवारों का स्वास्थ्य परीक्षण
    • सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र

मेरिट सूची (Merit List)

  • अंतिम चयन: लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर
  • आरक्षण नियम: सरकारी नियमों के अनुसार लागू
  • समान अंक की स्थिति में: आयु के आधार पर वरीयता

RSSB Krishi Paryavekshak Exam Pattern 2026 – परीक्षा पैटर्न

Rajasthan Agriculture Supervisor Exam Pattern 2026 का विस्तृत विवरण निम्नलिखित है:

प्रश्न पत्र का विवरण

भागविषय का नामप्रश्नों की संख्याकुल अंक
भाग-Iसामान्य हिंदी1545
भाग-IIराजस्थान का सामान्य ज्ञान, इतिहास एवं संस्कृति2575
भाग-IIIशस्य विज्ञान (Agronomy)2060
भाग-IVउद्यानिकी (Horticulture)2060
भाग-Vपशुपालन (Animal Husbandry)2060
कुल योग100300

परीक्षा की विशेषताएं

विवरणजानकारी
परीक्षा का प्रकारवस्तुनिष्ठ (Objective Type)
परीक्षा का माध्यमहिंदी और अंग्रेजी (द्विभाषी)
परीक्षा की अवधि2 घंटे (120 मिनट)
प्रत्येक प्रश्न के अंक3 अंक
नकारात्मक अंकनप्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा
परीक्षा तिथि18 अप्रैल 2026 (प्रस्तावित)

पाठ्यक्रम (Syallbus) का संक्षिप्त विवरण

भाग-I: सामान्य हिंदी

  • संधि और संधि-विच्छेद
  • उपसर्ग और प्रत्यय
  • समास विग्रह
  • पर्यायवाची और विलोम शब्द
  • शब्द शुद्धि और वाक्य शुद्धि
  • मुहावरे और लोकोक्तियाँ

भाग-II: राजस्थान का सामान्य ज्ञान

  • राजस्थान की भौगोलिक संरचना
  • राजस्थान का इतिहास
  • कला, संस्कृति और साहित्य
  • लोक देवी-देवता और संप्रदाय
  • पर्व-त्योहार और मेले

भाग-III: शस्य विज्ञान

  • मृदा प्रकार और उर्वरता
  • फसल उत्पादन तकनीक
  • सिंचाई प्रबंधन
  • खरपतवार नियंत्रण
  • प्रमुख फसलें (अनाज, दलहन, तिलहन, रेशेदार)

भाग-IV: उद्यानिकी

  • फलों की खेती
  • सब्जी उत्पादन
  • नर्सरी प्रबंधन
  • फल परिरक्षण तकनीक
  • औषधीय पौधे और फूलों की खेती

भाग-V: पशुपालन

  • पशुधन की प्रमुख नस्लें
  • दुग्ध उत्पादन और प्रबंधन
  • पशुओं की प्रमुख बीमारियाँ
  • चारा प्रबंधन
  • पशु आहार और स्वास्थ्य

How to Apply for Rajasthan Agriculture Supervisor 2026? – आवेदन कैसे करें?

RSSB Krishi Paryavekshak Online Application 2026 की प्रक्रिया निम्नलिखित है:

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

चरण 1: SSO Portal पर लॉगिन

  • SSO Rajasthan पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) पर जाएं
  • यदि पहले से रजिस्टर्ड नहीं हैं तो नया रजिस्ट्रेशन करें
  • SSO ID से लॉगिन करें

चरण 2: OTR (One Time Registration)

  • Citizen Apps (G2C) में Recruitment Portal का चयन करें
  • यदि OTR नहीं किया है तो पहले OTR पूरा करें
  • अपनी श्रेणी, दिव्यांगता की स्थिति और गृह राज्य का विवरण दर्ज करें
  • निर्धारित शुल्क का भुगतान करें

चरण 3: Application Form भरें

  • Apply Now पर क्लिक करें
  • OTR से डेटा स्वतः fetch हो जाएगा
  • शैक्षणिक योग्यता का चयन करें
  • Document Details Section में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें

चरण 4: फोटो और हस्ताक्षर

  • OTR में Live Photo कैप्चर की गई होनी चाहिए
  • हस्ताक्षर (हिंदी और अंग्रेजी) और अंगूठे का निशान अपलोड करें
  • निर्धारित Format (JPEG, 20-50 KB) में होना चाहिए

चरण 5: Preview और Submit

  • भरी गई जानकारी का Preview देखें
  • सभी जानकारी सही होने पर Final Submit करें
  • Application Number नोट करें
  • Application Form का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें
लिंक का नामलिंक
ऑनलाइन आवेदन (Apply Online)Click Here
आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification)Click Here
Syllabus DownloadClick Here
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in
Helpline Number0141-2722520
Email IDrg.rssb@rajasthan.gov.in

Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2026 FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न- Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2026 के लिए कुल कितने पद हैं?

उत्तर– इस भर्ती में कुल 1100 पद हैं, जिनमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 944 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 156 पद शामिल हैं।

प्रश्न- RSSB Krishi Paryavekshak 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर– ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2026 (रात्रि 23:59 बजे) तक है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें।

प्रश्न- Agriculture Supervisor के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उत्तर– उम्मीदवारों के पास B.Sc. (कृषि) या B.Sc. (कृषि-उद्यान) ऑनर्स या 10+2 (कृषि के साथ) या पुरानी योजना के अंतर्गत कृषि के साथ उच्च माध्यमिक होनी चाहिए।

प्रश्न- RSSB Agriculture Supervisor 2026 की परीक्षा कब होगी?

उत्तर– परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 18 अप्रैल 2026 है। यह ऑफलाइन OMR आधारित परीक्षा होगी।

प्रश्न- कृषि पर्यवेक्षक का वेतनमान क्या है?

उत्तर- कृषि पर्यवेक्षक का वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल-5 के अनुसार है, जो 7वें वेतन आयोग के अनुसार निर्धारित है। परिवीक्षा काल 2 वर्ष का है।

निष्कर्ष

Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2026 राजस्थान के युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है। कृषि विभाग में 1100 पदों पर यह भर्ती कृषि स्नातकों और 10+2 (कृषि) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए एक बेहतरीन करियर विकल्प प्रदान करती है।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे 13 जनवरी 2026 से 11 फरवरी 2026 के बीच SSO Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और सभी पात्रता मानदंडों की जाँच कर लें। परीक्षा की तैयारी के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम का अध्ययन करें और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें।

अधिक जानकारी और अपडेट के लिए RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

Author

  • Mohammed Suhaib Alam

    मैं एक वेब डेवलपर तथा ब्लॉगर हूं और पिछले 4 वर्षों से सरकारी नौकरी से संबंधित ब्लॉग लिखता हूं। मेरा उद्देश्य युवाओं को सही और सटीक जानकारी प्रदान करना है ताकि वह अपने Carrer में सफलता पा सकें।

    View all posts

Leave a Comment