RSMSSB Lab Assistant Recruitment 2026: 804 पदों पर भर्ती, Online आवेदन शुरू

RSMSSB ने Laboratory Assistant और Junior Laboratory Assistant के कुल 804 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दिया है। अगर आप 12वीं पास हैं और राजस्थान में नौकरी करना चाहते है तो आप RSMSSB Lab Assistant Recruitment 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जनवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे Qualification, Age, Application fee, Exam Pattern आदि विस्तार से बताएँगे।

RSMSSB Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
Organization का नामराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)
पद का नामLaboratory Assistant और Junior Laboratory Assistant
कुल पदों की संख्या804
आवेदन का तरीकाOnline
Application Start Date27 जनवरी 2026
Application Last Date25 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक)
Exam Date (Science के लिए)10 मई 2026
Exam Date (Geography के लिए)09 मई 2026
Exam ModeOnline Computer Based Test (CBT)
Official Websitehttps://rssb.rajasthan.gov.in/

Vacancy Details – पदों का विवरण

विभाग का नामपद का नामपदों की संख्या
Secondary Education Lab Assistant Grade-III500
Agriculture Lab Assistant32
Sanskrit Education Lab Assistant17
State Forensic Science LabLab Assistant (Photo को छोड़कर)31
State Forensic Science LabLab Assistant (Photo)02
State Forensic Science LabJunior Lab Assistant68
Public Health EngineeringJunior Lab Assistant18
College EducationLab Assistant (Geography)136
Grand Total804

Educational Qualification – शैक्षिक योग्यता

माध्यमिक शिक्षा विभाग (Secondary Education) के लिए:

  • Senior Secondary (12वीं class) पास होना जरूरी है।
  • निम्न में से कम से कम 3 subjects होने चाहिए-
    • Microbiology (सूक्ष्मजीव विज्ञान)
    • Biotechnology (जैव तकनीक)
    • Biochemistry (जैव रसायन)
    • Physics (भौतिकी)
    • Chemistry (रसायन विज्ञान)
    • Biology (जीव विज्ञान)
    • Mathematics (गणित)
  • Extra Qualification: देवनागरी में Hindi का ज्ञान और राजस्थान के culture की जानकारी।

कृषि विभाग (Agriculture Department) के लिए:

  • किसी मान्यता प्राप्त Board से Science subjects के साथ 12वीं पास।

Sanskrit Education विभाग के लिए:

  • Senior Secondary या Higher Secondary Science optional subject के साथ।

State Forensic Science Laboratory के लिए:

  • Science subjects के साथ Second Division में 12वीं पास।
  • Computer Science/Computer Application में Certificate/Diploma।

या

  • NIELIT (पहले DOEACC) से O Level या उससे ऊपर का Certificate

या

  • Kota Open University से Information Technology में Rajasthan State Certificate Course (RSCIT)

Public Health Engineering विभाग के लिए:

  • किसी recognized board से Science faculty में Chemistry के साथ Higher Secondary या equivalent exam।

College Education विभाग (Geography Post के लिए):

  • मान्यता प्राप्त Board से Senior Secondary (Geography subject के साथ)।

Important Note: जो candidates अपने final year की exam में हैं, वे भी apply कर सकते हैं। लेकिन exam से पहले required qualification complete करनी जरूरी होगी।

Age Limit – आयु सीमा

CategoryMinimum AgeMaximum Age
General18 साल40 साल
SC/ST/OBC/MBC (Male)/ General Category (Female)/ दिव्यांग (PWD)18 साल45 साल
SC/ST/OBC/MBC (Female)/ Ex-Servicemen18 साल50 साल

Note: Age calculation 01 जनवरी 2027 से की जाएगी। पिछली भर्ती में eligible candidates को 3 साल तक की extra relaxation मिल सकती है।

Salary Structure – वेतनमान

PostPay Matrix LevelMonthly Salary (Approx)
Laboratory AssistantLevel 8₹25,500 – ₹81,100
Junior Laboratory AssistantLevel 5 या 8₹19,900 – ₹63,200 (Level 5)
₹25,500 – ₹81,100 (Level 8)

Probation Period: 2 साल की probation period में fixed remuneration मिलेगा। उसके बाद regular pay scale और अन्य benefits मिलेंगे।

Application Fee – आवेदन शुल्क

CategoryRegistration Fee (OTR)
General / Creamy Layer OBC/MBC₹600
SC/ST/Non-Creamy Layer OBC/MBC/EWS/ PWD₹400
Correction Charge₹300

Important: यह One Time Registration (OTR) fee है। एक बार pay करने के बाद दोबारा देने की जरूरत नहीं।

How to Apply – आवेदन कैसे करें (Step by Step)

OTR Portal
RSSB OTR Portal
  1. RSSB की आधिकारिक वेबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in/ पर जाएँ।
  2. “Apply Online” पर क्लिक करें।
  3. यदि आपने पहले One Time Registration (OTR) नहीं किया है तो OTR पूरा करें।
  4. आवेदन फॉर्म सही से भरें और दस्तावेज़ को अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  6. फॉर्म सबमिट कर भविष्य के लिए प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।

Selection Procedure – चयन प्रक्रिया

  1. Written Examination (Computer-Based Test)
  2. Document Verification
  3. Final Merit List

Exam Pattern – परीक्षा का पैटर्न

1- Paper-I

विषयMarksQuestions
राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति/ राजस्थान का Current Affairs/ विश्व और भारत का General Knowledge/ Educational Psychology200100

नोट:

  • हर सही answer के लिए 2 marks
  • परीक्षा का समय: 2 घण्टा
  • हर गलत answer के लिए 1/3 marks की negative marking
  • Minimum qualifying marks: 40% (General), 35% (SC/ST)

2- Paper-II

विषयMarksQuestions
Secondary Standard Science / Physics/ Chemistry/ Biology200100

नोट:

  • हर सही answer के लिए 2 marks
  • परीक्षा का समय: 2 घण्टा
  • हर गलत answer के लिए 1/3 marks की negative marking
  • Minimum qualifying marks: 40% (General), 35% (SC/ST)
Link NameURL
Online Application LinkSSO Portal
Official Notification PDFDownload Here
Official Websitehttps://rssb.rajasthan.gov.in/
Helpline Number0141-2722520
Email ID (IT Issues)itcell.rssb@rajasthan.gov.in
Email ID (Recruitment Issues)recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in
Online Application Help0294-3057541
e-Mitra Helpline0141-2922241 / 2922238

RSMSSB Lab Assistant Recruitment 2026 FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न- क्या मैं multiple departments के लिए apply कर सकता हूं?

उत्तर- हां, आप एक ही application में multiple departments के लिए preference दे सकते हैं। Application form में department priority का option मिलेगा। आप अपनी पसंद के अनुसार 1st, 2nd, 3rd preference set कर सकते हैं। Selection के time पर आपकी merit और preference दोनों देखी जाएगी।

प्रश्न- क्या OTR fee हर भर्ती के लिए अलग से देनी होगी?

उत्तर- नहीं, OTR (One Time Registration) fee एक बार ही pay करनी होती है। एक बार OTR complete करने के बाद आप future में RSMSSB की किसी भी भर्ती के लिए बिना दोबारा fee दिए apply कर सकते हैं। यह facility राजस्थान सरकार ने candidates की सुविधा के लिए शुरू की है।

प्रश्न- मेरी 12वीं का result अभी आना बाकी है, क्या मैं apply कर सकता हूं?

उत्तर- हां, जो candidates final year में हैं या exam दे रहे हैं वे भी apply कर सकते हैं। लेकिन आपको exam date से पहले अपनी qualification complete करनी होगी और certificate present करना होगा। अगर exam date तक qualification complete नहीं हुई तो आपकी candidature cancel हो जाएगी।

प्रश्न- Application form में गलती हो गई है, क्या correction हो सकता है?

उत्तर- हां, RSSB समय-समय पर correction window देता है। Generally application close होने के 3 days बाद तक correction की facility रहती है। लेकिन Name, Father’s Name, Date of Birth और Photo में correction नहीं हो सकता। इसलिए form carefully भरें। Correction के लिए ₹300 fee भी देनी पड़ सकती है।

प्रश्न- Exam में किस तरह के questions आएंगे और कैसे तैयारी करूं?

उत्तर- Exam में दो papers होंगे – Paper-I में Rajasthan GK, Current Affairs, General Knowledge और Educational Psychology से questions आएंगे। Paper-II में 12वीं level के Science subjects (Physics, Chemistry, Biology) से questions होंगे। सभी questions objective type (MCQ) होंगे। Syllabus official notification में detail में दिया गया है। NCERT books, Rajasthan GK books और previous year papers से अच्छी तैयारी हो सकती है।

निष्कर्ष (Conclusion)

RSMSSB Lab Assistant Recruitment 2026 में राजस्थान के युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है। 804 पदों पर भर्ती होना यानि बड़ी संख्या में candidates को मौका मिलेगा। अगर आप 12वीं Science stream से पास हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा career option है।

मेरी सलाह है कि जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन कर दें और last date का wait न करें। Application form carefully भरें और सभी documents properly upload करें। Exam की अच्छी तैयारी करें और syllabus को cover करें।

Author

  • Mohammed Suhaib Alam

    मैं एक वेब डेवलपर तथा ब्लॉगर हूं और पिछले 4 वर्षों से सरकारी नौकरी से संबंधित ब्लॉग लिखता हूं। मेरा उद्देश्य युवाओं को सही और सटीक जानकारी प्रदान करना है ताकि वह अपने Carrer में सफलता पा सकें।

    View all posts

Leave a Comment