MPESB ITI Training Officer Recruitment 2026 – 1120 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी जानकारी

अगर आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। MPESB ने राज्य के ITI संस्थानों में Training Officer के 1120 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह मौका केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों के लिए है।

आप 17 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 के बीच MPESB ITI Training Officer Online form 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में आपको MPESB ITI Training Officer Recruitment 2026 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी दूंगा जैसे – qualification, salary, application process से लेकर exam pattern तक सब कुछ।

MPESB ITI Training Officer भर्ती 2026 – एक नजर में

विवरणजानकारी
संगठनमध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), भोपाल
विभागकौशल विकास संचालनालय, तकनीकी शिक्षा विभाग
पदप्रशिक्षण अधिकारी (Training Officer)
कुल पद1120
नौकरी का प्रकारराज्य सरकार (स्थायी)
ग्रेडGroup-III (Non-Gazetted)
आवेदन का तरीकाकेवल ऑनलाइन
परीक्षाकंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
ऑफिशियल वेबसाइटwww.esb.mp.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां – इन dates को याद रखें

क्या होगाकब होगा
ऑनलाइन आवेदन शुरू17 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि31 जनवरी 2026
फॉर्म में सुधार कर सकते हैं17 जनवरी से 05 फरवरी 2026 तक
फीस भरने की आखिरी तारीख31 जनवरी 2026
परीक्षा कब होगी27 फरवरी 2026 से
एडमिट कार्ड कब आएगापरीक्षा से 7-10 दिन पहले

MP Training Officer Vacancy Details : कितने पद हैं?

इस भर्ती में 37 अलग-अलग ट्रेडों में कुल 1120 post निकली हैं।

Category wise details

Categoryपदों की संख्या
सामान्य (UR)314
EWS98
SC180
ST225
OBC303
कुल1120

सबसे ज्यादा पद किन ट्रेडों में हैं?

TradeTypeTotal
Electronics MechanicDirect35
Electronics MechanicBacklog03
Diesel MechanicDirect52
Diesel MechanicBacklog06
Refrigeration & ACDirect28
Refrigeration & ACBacklog01
Draughtsman CivilDirect21
Draughtsman CivilBacklog04
ElectricianDirect222
ElectricianBacklog05
COPADirect128
COPABacklog04
FitterDirect134
FitterBacklog02
Math/DrawingDirect142
Math/DrawingBacklog05
WelderDirect82
Motor MechanicDirect36
Solar TechnicianDirect56
TurnerDirect10
Sewing TechnologyDirect25
Machinist CompositeDirect20
CarpenterDirect15
Tractor MechanicDirect08
Fashion TechnologyDirect20
SurveyorDirect08
PlumberDirect08
Basic CosmetologyDirect10
Computer Hardware & Network MaintenanceDirect08
Office Assistant Computer OperatorDirect02
Foundryman TechnicianDirect02
Floriculture & LandscapingDirect02
Mechanic Computer HardwareDirect02
Steno EnglishDirect06
Social StudiesDirect02
Draughtsman MechanicalDirect05
Draughtsman MechanicalBacklog01
Grand Total1120

Age Limit : आयु सीमा

आयु की calculation 01 जनवरी 2027 को आपकी उम्र के हिसाब से होगी।

आपकी कैटेगरीकम से कमज्यादा से ज्यादा
सामान्य (UR)18 साल40 साल
SC/ST/OBC/महिला/भूतपूर्व सैनिक/दिव्यांग18 साल45 साल (5 साल की छूट)

Age Relaxation:

आपको अतिरिक्त छूट मिलेगी अगर आप:

  1. ग्रीन कार्ड धारक हैं – 2 साल एक्स्ट्रा
  2. अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के लाभार्थी – 5 साल की छूट
  3. विम पुरस्कार विजेता खिलाड़ी – 5 साल की छूट
  4. एक्स-सर्विसमैन हैं – सर्विस पीरियड घटाने के बाद (मैक्स 3 साल एक्स्ट्रा)

याद रखें: किसी भी हालत में आपकी अधिकतम उम्र 45 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। EWS कैटेगरी वालों को आयु छूट नहीं मिलेगी।

Also Read- RSSB Forester Vacancy 2026 Notification | Rajasthan Vanpal Online Form

Qualification Details : शैक्षणिक योग्यता

योग्यता आपकी ट्रेड के हिसाब से अलग-अलग होगी।

आप तीन तरीकों से अप्लाई कर सकते हैं:

पहला तरीका:

  • 10वीं पास होना चाहिए
  • उसी ट्रेड में ITI (NCVT/SCVT) पास होना जरूरी
  • या फिर NAC (अप्रेंटिसशिप) सर्टिफिकेट

दूसरा तरीका:

  • 10वीं पास
  • संबंधित सेक्टर में 2 साल का Multi-Skilling कोर्स (NCVT/SCVT से)

तीसरा तरीका:

  • संबंधित फील्ड में B.Tech/B.E. (AICTE approved)
  • या पॉलिटेक्निक से 3 साल का डिप्लोमा

कुछ ट्रेडों के लिए स्पेशल शर्तें:

ट्रेडक्या चाहिए
डीजल/ मोटर मैकेनिकहल्के वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी
COPA/ Computer HardwareMCA/BCA या DOEACC ‘A’ Level या PGDCA
स्टेनोग्राफर (English)100 WPM शॉर्टहैंड + CPCT + कंप्यूटर डिप्लोमा

बहुत जरूरी:

  • आपके सभी सर्टिफिकेट 31 जनवरी 2026 से पहले के होने चाहिए।
  • MP का डोमिसाइल सर्टिफिकेट जरूरी है।
  • रोजगार कार्यालय में लाइव रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।

ITI Training Officer Salary : सैलरी कितनी मिलेगी?

7वें वेतन आयोग के हिसाब से वेतन:

पदसैलरी बैंडप्रोबेशन में कितना मिलेगा
Training Officer (ज्यादातर ट्रेड)32,800 – 1,03,600पहले साल: बेसिक का 70%
दूसरे साल: बेसिक का 80%
तीसरे साल: बेसिक का 90%
Stenographer (English)₹32,800 – 1,14,800पहले साल: बेसिक का 70%
दूसरे साल: बेसिक का 80%
तीसरे साल: बेसिक का 90%
Social Study₹32,800 – 1,14,800पहले साल: बेसिक का 70%
दूसरे साल: बेसिक का 80%
तीसरे साल: बेसिक का 90%

इसके अलावा ये भी मिलेगा:

  • महंगाई भत्ता (DA) – समय-समय पर बढ़ता रहता है
  • मकान किराया भत्ता (HRA)
  • यात्रा भत्ता (TA)
  • मेडिकल सुविधाएं
  • 3 साल की प्रोबेशन पूरी होने के बाद परमानेंट

Apllication Fees : आवेदन शुल्क कितना भरना होगा

आपकी कैटेगरीएग्जाम फीसपोर्टल चार्जकुल कितना देना है
General/OBC₹500₹60 (Kiosk से)
₹20 (Online)
₹560 या ₹520
SC/ST/EWS/PWD (MP के)₹250₹60 (Kiosk)
₹20 (Online)
₹310 या ₹270
बैकलॉग वैकेंसी₹0₹60 (Kiosk)
₹20 (Online)
₹60 या ₹20

फॉर्म में करेक्शन करने का चार्ज:

  • हर बार सुधार के लिए: ₹20 + ₹40 पोर्टल फीस

पेमेंट कैसे करें:

  1. डेबिट/क्रेडिट कार्ड से
  2. नेट बैंकिंग से
  3. MP Online Kiosk जाकर (कैश में भी दे सकते हैं)

ध्यान दें: एक बार फीस भर दी तो वापस नहीं मिलेगी।

Selection Process : चयन-प्रक्रिया

MPESB ITI Training Officer Recruitment 2026 में कोई इंटरव्यू नहीं है। चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।

पूरी process Step by Step:

स्टेप 1: लिखित परीक्षा (100 नंबर की)

  • कंप्यूटर पर होगी (CBT)
  • 27 फरवरी 2026 से शुरू
  • दिन में दो शिफ्ट में होगी

स्टेप 2: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

  • मेरिट लिस्ट के हिसाब से बुलाया जाएगा
  • सभी ओरिजिनल documents लाने होंगे

स्टेप 3: मेडिकल टेस्ट

  • डिस्ट्रिक्ट मेडिकल बोर्ड से हेल्थ सर्टिफिकेट

स्टेप 4: पुलिस वेरिफिकेशन

स्टेप 5: फाइनल मेरिट लिस्ट

पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

कैटेगरीकम से कम नंबर
General (UR)40% (यानी 40 नंबर)
SC/ST/OBC/EWS/PWD36% (यानी 36 नंबर)

मेरिट लिस्ट ट्रेड-वाइज और कैटेगरी-वाइज बनेगी। अगर दो कैंडिडेट के बराबर नंबर आए तो उम्र के हिसाब से फैसला होगा।

Exam Pattern : परीक्षा का पैटर्न क्या होगा?

Exam की पूरी डिटेल:

क्याकैसे
एग्जाम कैसे होगाऑनलाइन (Computer Based)
कितने प्रश्न100 (MCQ टाइप)
Total Marks100
कितना टाइम मिलेगा2 घंटे (120 मिनट)
नेगेटिव मार्किंगनहीं (गलत का कोई कटौती नहीं)
किस भाषा मेंहिंदी और इंग्लिश दोनों में

पेपर में क्या-क्या आएगा:

पार्ट-A: आपकी ट्रेड से जुड़े सवाल (75 क्वेश्चन – 75 मार्क्स)

  • जिस ट्रेड के लिए अप्लाई किया है, उसी का सिलेबस

पार्ट-B: जनरल नॉलेज (25 क्वेश्चन – 25 मार्क्स)

  1. साइंस और मैथ्स – 6-7 सवाल
  2. GK – 6-7 सवाल
  3. रीजनिंग – 6-7 सवाल
  4. बेसिक कंप्यूटर – 5-6 सवाल

परीक्षा का समय:

शिफ्टरिपोर्टिंग टाइमपरीक्षा का समय
पहली शिफ्टसुबह 7:30 – 8:309:30 – 11:30
दूसरी शिफ्टदोपहर 12:30 – 1:302:30 – 4:30

स्पेशल नोट:

  • अगर आप दिव्यांग हैं तो 40-60 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम मिलेगा
  • आंखों से कमजोर कैंडिडेट को राइटर की सुविधा

How to Apply for MPESB ITI Training Officer Onlone Form 2026 : ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

Step by Step Process:

स्टेप 1: वेबसाइट खोलें

स्टेप 2: नोटिफिकेशन ढूंढें

  • होम पेज पर “Training Officer Recruitment 2026” पर क्लिक करें।
MPESB ITI Training Officer Online Form 2026 Registration Portal
MPESB ITI Training Officer Online Form 2026 Registration Portal

स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन करें

  • मोबाइल/ईमेल से OTP वेरिफाई करें
  • Login ID और Password बनाएं (याद रखें!)

स्टेप 4: फॉर्म भरें

  • अपनी पर्सनल डिटेल्स
  • एजुकेशन की जानकारी
  • कौन सी ट्रेड चाहिए (अच्छे से सोचकर चुनें)
  • Employment Exchange रजिस्ट्रेशन नंबर

स्टेप 5: डॉक्यूमेंट अपलोड करें

  • फोटो: 20KB-50KB (कलर, सफेद बैकग्राउंड)
  • सिग्नेचर: 10KB-20KB (काली स्याही से)
  • हैंडराइटिंग सैंपल
  • 10वीं/12वीं की मार्कशीट
  • ITI/Degree सर्टिफिकेट
  • कास्ट सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)

स्टेप 6: फीस भरें

  • ऑनलाइन (Card/Net Banking) या
  • MP Online Kiosk जाकर

स्टेप 7: सबमिट करें

  • Application Form का प्रिंट निकाल लें
  • Payment Receipt भी सेव करें

कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए:

  1. 10वीं की मार्कशीट (उम्र प्रूफ के लिए)
  2. ITI/Degree/Diploma सर्टिफिकेट
  3. मूल निवास प्रमाणपत्र (MP का)
  4. कास्ट सर्टिफिकेट (SC/ST/OBC के लिए)
  5. EWS सर्टिफिकेट (अगर क्लेम कर रहे हैं)
  6. दिव्यांगता सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
  7. Employment Exchange रजिस्ट्रेशन
  8. आधार कार्ड

Important Links : महत्वपूर्ण-लिंक्स

लिंक्स का नामलिंक्स
Apply OnlineClick here
Official NotificationDownload
Official Websitewww.esb.mp.gov.in
MP Online Portalwww.mponline.gov.in

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

प्रश्न- MPESB ITI Training Officer Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?

उत्तर- इस बार 1120 पद निकले हैं, जो 37 अलग-अलग ट्रेडों में बंटे हुए हैं। सबसे ज्यादा पद इलेक्ट्रीशियन (222) में हैं।

प्रश्न- MP ITI Training Officer 2026 में आवेदन की लास्ट डेट क्या है?

उत्तर- आपको 31 जनवरी 2026 तक अप्लाई करना होगा।

प्रश्न- ITI Training Officer की सैलरी कितनी होगी?

उत्तर- सैलरी बैंड ₹32,800 – ₹1,03,600 है। प्रोबेशन पीरियड में पहले साल 70%, दूसरे साल 80% और तीसरे साल 90% बेसिक मिलेगा। सभी allowances मिलाकर शुरुआत में ₹35,000-40,000 मिल सकते हैं।

प्रश्न- क्या सिर्फ MP के लोग ही अप्लाई कर सकते हैं?

उत्तर- हां, यह भर्ती केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों के लिए है। आपके पास MP का डोमिसाइल सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

प्रश्न- एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग है क्या?

उत्तर- नहीं, बिल्कुल नहीं! गलत जवाब देने पर कोई नंबर नहीं कटेंगे। तो tension free होकर सभी सवालों के जवाब दें।

प्रश्न- क्या मैं ITI Training Officer 2026 में एक से ज्यादा ट्रेड के लिए अप्लाई कर सकता हूं?

उत्तर- हां, आप अलग-अलग ट्रेड के लिए अलग-अलग अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन हर ट्रेड के लिए अलग फीस देनी होगी।

निष्कर्ष (Conclusion)

MPESB ITI Training Officer Recruitment 2026 मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक अच्छा अवसर है। कुल 1120 पदों पर भर्ती के लिए यह अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक और योग्य लोग 17 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और सभी qualification की जांच कर लें। अपना ऑनलाइन फॉर्म में सही जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज़ upload करें। परीक्षा की तैयारी के लिए syllabus और exam pattern को अच्छी तरह समझें।

किसी भी प्रकार की अपडेट और जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in को नियमित रूप से देखते रहें।

Author

  • Mohammed Suhaib Alam

    मैं एक वेब डेवलपर तथा ब्लॉगर हूं और पिछले 4 वर्षों से सरकारी नौकरी से संबंधित ब्लॉग लिखता हूं। मेरा उद्देश्य युवाओं को सही और सटीक जानकारी प्रदान करना है ताकि वह अपने Carrer में सफलता पा सकें।

    View all posts

Leave a Comment