India Post GDS Vacancy 2026: 28,740 GDS, BPM तथा ABPM पदों पर भर्ती

अगर आप 10वीं पास हैं और एक अच्छी सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो India Post विभाग 28 जनवरी 2026 को India Post GDS Vacancy 2026 का notification जारी कर दिया है। इस भर्ती में कुल 28,740 पदों पर नियुक्ति होगी। यह भर्ती ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM), और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) के पदों पर है।

सबसे खास बात यह है कि GDS Recruitment 2026 में कोई written exam नहीं होगा। चयन पूरी तरह से आपके 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर merit से होगा

इस लेख में मैं आपको पदों की संख्या से लेकर आवेदन प्रक्रिया तक सभी जरूरी जानकारी दूंगा-

India Post GDS Vacancy 2026 Overview – संक्षिप्त विवरण

विवरणजानकारी
संगठन का नामIndia Post (डाक विभाग)
पद का नामग्रामीण डाक सेवक (GDS), BPM, ABPM
कुल पदों की संख्या28,740 पद
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
शैक्षणिक योग्यता10वीं पास
आयु सीमा18 से 40 वर्ष
वेतन₹10,000 से ₹29,380 प्रति माह
Notification जारी होने की तारीख28 जनवरी 2026
Registration शुरू31 जनवरी 2026
आवेदन करने की अंतिम तारीख14 फरवरी 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि16 फरवरी 2026
आवेदन में सुधार18 फरवरी 2026 से 19 फरवरी 2026
चयन प्रक्रियामेरिट आधारित (10वीं के अंकों पर)
आधिकारिक वेबसाइटwww.indiapost.gov.in

India Post GDS Vacancy 2026 – पदवार रिक्तियां

इस वर्ष India Post GDS Recruitment 2026 के तहत कुल 28,740 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह पद विभिन्न postal circles में वितरित किए जाएंगे।

पद का नामविवरण
ग्रामीण डाक सेवक (GDS)गांवों में डाक सेवाएं प्रदान करना
ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM)ब्रांच पोस्ट ऑफिस का संचालन
असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM)BPM की सहायता करना
कुल28,740 पद

नोट: सटीक पदवार और circle-wise vacancy details official notification में दी जाएंगी।

शैक्षणिक योग्यता – क्या आप Eligible हैं?

India Post GDS भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा की परीक्षा Mathematics और English विषयों के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

सभी Posts के लिए आवश्यक योग्यता:

  • शैक्षणिक योग्यता: 10वीं कक्षा Mathematics और English के साथ pass (मान्यता प्राप्त बोर्ड से)
  • स्थानीय भाषा: उम्मीदवार ने स्थानीय भाषा को कम से कम 10वीं कक्षा तक पढ़ा होना चाहिए और उस भाषा को पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए
  • कंप्यूटर ज्ञान: बेसिक कंप्यूटर का ज्ञान आवश्यक है
  • साइकिल चलाना: साइकिल चलाने की क्षमता होनी चाहिए (दिव्यांग उम्मीदवारों को छूट मिल सकती है)

महत्वपूर्ण: BPM और ABPM posts के लिए भी 10वीं पास sufficient है, लेकिन computer knowledge और local language proficiency आवश्यक है।

आयु सीमा – क्या आपकी उम्र सही है?

India Post GDS भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।

श्रेणीन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
सामान्य (General)18 वर्ष40 वर्ष
OBC18 वर्ष43 वर्ष
SC/ST18 वर्ष45 वर्ष
PwD (दिव्यांग)18 वर्ष50 वर्ष
EWS18 वर्ष40 वर्ष
भूतपूर्व सैनिक18 वर्षसेवा अवधि + 3 वर्ष

आयु की गणना: आयु की गणना cut-off date के आधार पर की जाएगी, जो notification में specified होगी।

वेतनमान – कितनी मिलेगी सैलरी?

India Post कर्मचारियों को Time Related Continuity Allowance (TRCA) के रूप में वेतन मिलता है। आइए देखते हैं विभिन्न पदों का वेतन:

पद का नाममासिक वेतन (TRCA)वार्षिक वेतन
BPM (Branch Post Master)₹12,000 से ₹29,380₹1,44,000 लगभग
ABPM (Assistant BPM)₹10,000 से ₹24,470₹1,20,000 लगभग
GDS (ग्रामीण डाक सेवक)₹10,000 से ₹12,000₹1,20,000 लगभग

अतिरिक्त लाभ:

  • Dearness Allowance (DA): वर्तमान में basic pay का 119% DA दिया जाता है
  • वार्षिक वृद्धि: हर साल 3% increment मिलता है
  • Office Maintenance Allowance: BPM को ₹100 प्रति माह OMA मिलता है
  • Stationery Allowance: BPM को ₹25 प्रति माह और अन्य GDS को ₹10 प्रति माह
  • सेवानिवृत्ति लाभ: Service Discharge Benefit Scheme (SDBS) का लाभ
  • Retirement Age: 65 वर्ष की आयु तक सेवा

कैरियर ग्रोथ: 10 साल की सेवा के बाद, promotions और higher allowances के साथ GDS की salary ₹25,000 से ₹35,000 तक पहुंच सकती है।

आवेदन शुल्क – कितना लगेगा चार्ज?

India Post GDS भर्ती 2026 के लिए application fee ऑनलाइन mode में Credit/Debit Card या Net Banking के माध्यम से जमा करनी होगी।

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य (General)/ OBC/ EWS₹100
SC/ ST/ PwD (दिव्यांग)कोई शुल्क नहीं

महत्वपूर्ण: आवेदन शुल्क एक बार जमा होने के बाद वापस नहीं होता। Payment receipt को सुरक्षित रखें।

आवेदन कैसे करें – Step by Step प्रक्रिया

India Post GDS Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन registration 31 जनवरी 2026 से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तारीख 14 फरवरी 2026 है।

स्टेप 1: Registration करें

  • indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं
  • “Apply Online” / “GDS Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • नाम, मोबाइल, ईमेल भरकर register करें
  • OTP verify करें और password बनाएं
GDS Online Portal
GDS Online Portal

स्टेप 2: Personal Details भरें

  • पूरा नाम (10वीं certificate के अनुसार)
  • पिता/माता का नाम, जन्मतिथि
  • Category, Gender, Contact Details
  • Address (Permanent और Correspondence)

स्टेप 3: Educational Qualification

  • 10वीं की जानकारी भरें (Board, Year, Marks)
  • Local language की proficiency details
  • Computer knowledge की जानकारी

स्टेप 4: Post Selection

  • अपनी पसंद का Division select करें (उम्मीदवार केवल एक Division के भीतर एक या अधिक GDS vacancies के लिए apply कर सकते हैं)
  • Post preference (GDS/BPM/ABPM) चुनें

स्टेप 5: Documents Upload करें

निम्नलिखित documents scan करके upload करें:

  • फोटो: Recent passport size (निर्धारित size और format में)
  • Signature: काले पेन से
  • 10वीं Marksheet: PDF format
  • Category Certificate: (यदि लागू हो)
  • ID Proof: Aadhar Card या कोई अन्य

स्टेप 6: Fee Payment और Submit

  • Application fee pay करें (यदि applicable हो)
  • Preview करके सभी details check करें
  • Final Submit करें
  • Application form का print निकालें

महत्वपूर्ण सलाह: Last date से पहले apply करें। अंतिम दिन server slow हो सकता है।

Selection Process – चयन कैसे होगा?

India Post GDS भर्ती 2026 में चयन पूरी तरह से merit-based है। 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर system-generated merit list तैयार की जाएगी।

चयन की प्रक्रिया:

1. Merit List तैयारी: 10वीं कक्षा के अंकों के percentage के आधार पर merit list बनाई जाएगी। कोई written exam या interview नहीं होगा।

2. Document Verification: Merit list में नाम आने वाले उम्मीदवारों को document verification के लिए बुलाया जाएगा।

आवश्यक Documents:

  • 10वीं की original marksheet
  • Transfer Certificate
  • Character Certificate
  • Category Certificate (यदि applicable हो)
  • Address Proof (Aadhar Card, Voter ID)
  • Recent Passport Size Photos

3. Medical Fitness: Document verification के बाद medical fitness test होगा।

4. Final Appointment: Medical test pass करने के बाद appointment letter जारी किया जाएगा।

Exam Pattern – कोई परीक्षा नहीं

India Post GDS भर्ती 2026 में कोई written exam नहीं होता है। यह पूरी तरह से merit-based selection है।

Merit Calculation:

Merit Score = 10वीं कक्षा में प्राप्त प्रतिशत

Tie Breaking (अगर अंक बराबर हों):

  1. Higher Percentage – जिसके ज्यादा marks होंगे
  2. Date of Birth – बड़ी उम्र वाले को preference
  3. Alphabetical Order – नाम के क्रम के अनुसार

कंप्यूटर Test (कुछ cases में): कुछ circles में basic computer knowledge का practical test लिया जा सकता है, जिसमें typing और MS Office की basic जानकारी देखी जाएगी।

Job Profile – क्या काम करना होगा?

BPM (Branch Post Master):

Branch Post Office और India Post Payments Bank (IPPB) का दैनिक संचालन, postal products और services की marketing, customer service centres का संचालन

ABPM (Assistant Branch Post Master):

BPM की सहायता करना, postal operations में मदद, mail delivery, stamp sales, postal services को promote करना

GDS (ग्रामीण डाक सेवक):

Mail delivery और conveyance, sorting offices में सहायता, Postmaster की मदद करना, stamp और stationery की बिक्री

लिंक का नामURL
Apply OnlineClick Here
Notification DownloadDownload
Official Websitewww.indiapost.gov.in

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

प्रश्न- क्या India Post GDS में परीक्षा होती है?

उत्तर- नहीं, कोई written exam नहीं होता। चयन पूरी तरह से 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर merit से होता है। कोई interview भी नहीं होता।

प्रश्न- GDS की शुरुआती सैलरी कितनी है?

उत्तर- GDS और ABPM की salary ₹10,000 से ₹24,470 प्रति माह और BPM की ₹12,000 से ₹29,380 प्रति माह होती है। इसमें DA और अन्य allowances अलग से मिलते हैं।

प्रश्न- Application की last date क्या है?

उत्तर- Application 31 जनवरी 2026 से शुरू होकर 14 फरवरी 2026 तक चलेगी। समय पर apply करें, last minute में server slow हो सकता है।

प्रश्न- क्या 12वीं pass भी apply कर सकता है?

उत्तर- हां, 12वीं pass candidates भी apply कर सकते हैं। लेकिन merit में सिर्फ 10वीं के marks count होंगे। 12वीं के marks से कोई extra benefit नहीं मिलेगा।

प्रश्न- कौन से documents जरूरी हैं?

उत्तर- 10वीं marksheet, category certificate (यदि applicable हो), address proof, recent photo, signature, और computer knowledge certificate जरूरी हैं। सभी documents पहले से scan करके ready रखें।

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों, India Post GDS Vacancy 2026 वास्तव में 10वीं pass candidates के लिए एक शानदार अवसर है जिसमें 28,740 पदों पर बिना किसी written exam के सिर्फ merit के आधार पर चयन होगा।

मुख्य बातें याद रखें:

  • Notification Date: 28 जनवरी 2026
  • Application Period: 31 जनवरी से 14 फरवरी 2026
  • No Exam: केवल 10वीं के marks पर selection
  • Salary: ₹10,000 से ₹29,380 प्रति माह
  • Job Security: सरकारी नौकरी के सभी लाभ

Author

  • Mohammed Suhaib Alam

    मैं एक वेब डेवलपर तथा ब्लॉगर हूं और पिछले 4 वर्षों से सरकारी नौकरी से संबंधित ब्लॉग लिखता हूं। मेरा उद्देश्य युवाओं को सही और सटीक जानकारी प्रदान करना है ताकि वह अपने Carrer में सफलता पा सकें।

    View all posts

Leave a Comment