Bihar Police ASI Operation Recruitment 2026 – 462 पदों पर भर्ती

Bihar Police Subordinate Services Commission (BPSSC) ने बिहार पुलिस रेडियो (वायरलेस), बिहार, पटना में सहायक उप निरीक्षक (प्रचालक) – Assistant Sub-Inspector (Operation) के 462 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यदि आप बिहार पुलिस में करियर बनाना चाहते हैं और आपके पास भौतिकी विषय के साथ स्नातक की डिग्री है, तो आप Bihar Police ASI Operation Recruitment 2026 में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 04 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और 04 मार्च 2026 तक चलेगी।

Table of Content

Bihar Police ASI Operation Recruitment 2026 – Overview

विवरणजानकारी
संगठन का नामबिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC)
पद का नामसहायक उप निरीक्षक (प्रचालक) / Assistant Sub-Inspector (Operation)
विज्ञापन संख्या04/2026
कुल रिक्तियां462 पद
आवेदन का प्रकारऑनलाइन (Online)
नौकरी का प्रकारसरकारी नौकरी (State Government)
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा + शारीरिक दक्षता परीक्षा
आधिकारिक वेबसाइटhttps://bpssc.bihar.gov.in

Important Dates – महत्वपूर्ण तिथियाँ

गतिविधितिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि04 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि04 मार्च 2026
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि04 मार्च 2026

Educational Qualification – शैक्षणिक योग्यता

Bihar Police ASI Operation भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने हेतु आपके पास निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता होनी आवश्यक है:

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से भौतिकी विषय (Physics) के साथ स्नातक (B.Sc) की डिग्री
  • स्नातक (B.Sc) में General/EBC/BC/EBC वर्ग के लिए 50% अंक तथा SC/ST वर्ग के लिए 45% अंक लाना अनिवार्य है।
  • योग्यता की गणना 01 अगस्त 2025 तक की जाएगी।

Total Vacancy Details – कुल रिक्तियों का विवरण

सहायक उप निरीक्षक (प्रचालक) – Assistant Sub-Inspector (Operation) पदों का वर्गवार विवरण निम्नलिखित है:

श्रेणीपुरुष + महिलाकेवल महिलाओं के लिए आरक्षित (35%)
UR (अनारक्षित)18565
EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग)4616
SC (अनुसूचित जाति)7426
ST (अनुसूचित जनजाति)52
EBC (अत्यंत पिछड़ा वर्ग)8329
BC (पिछड़ा वर्ग)5519
पिछड़े वर्गों की महिलाएं140
कुल योग462157

नोट: महिलाओं के लिए 35% क्षैतिज आरक्षण केवल बिहार राज्य की मूल निवासी महिलाओं के लिए ही मान्य होगा।

Age Limit – आयु सीमा

Bihar Police ASI Operation पद के लिए आयु सीमा 01 अगस्त 2025 को आधार मानकर निर्धारित की गई है।

श्रेणीलिंगअधिकतम आयु
UR (सामान्य)पुरुष21 वर्ष – 37 वर्ष
UR (सामान्य)महिला21 वर्ष – 40 वर्ष
BC/EBCपुरुष/महिला21 वर्ष – 40 वर्ष
SC/STपुरुष/महिला21 वर्ष – 42 वर्ष

आयु में छूट:

  • बिहार सरकार के कर्मचारियों को: उच्चतर वेतनमान की सेवा में जाने के लिए प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने हेतु अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट दी जाएगी (न्यूनतम 3 वर्ष की नियमित सेवा पूर्ण करने पर)
  • भूतपूर्व सैनिकों को: अधिकतम आयु सीमा में 03 वर्ष + प्रतिरक्षा सेवा में बिताई गई सेवा अवधि के बराबर छूट (वास्तविक आयु कट-ऑफ तिथि को 57 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए)

Application Fee – आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्कभुगतान माध्यम
सभी वर्ग (UR/EWS/BC/EBC/SC/ST)₹100/- (एक सौ रुपये)Online (Net Banking / Credit Card / Debit Card / UPI)

Salary Structure – वेतन संरचना

पद का नामवेतन स्तरवेतनमान (लगभग)
सहायक उप निरीक्षक (प्रचालक)Level-5₹29,200 – ₹92,300 (7वें वेतन आयोग के अनुसार)

अन्य लाभ:

  • महंगाई भत्ता (DA)
  • मकान किराया भत्ता (HRA)
  • यात्रा भत्ता (TA)
  • चिकित्सा सुविधा
  • पेंशन योजना
  • अन्य सरकारी भत्ते

वेतन और भत्ते समय-समय पर बिहार सरकार के नियमों के अनुसार संशोधित होते रहते हैं।

Physical Standards – शारीरिक मापदंड

Bihar Police ASI Operation पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निम्नलिखित शारीरिक मापदंड पूर्ण करने होंगे:

ऊंचाई (Height):

श्रेणीलिंगन्यूनतम ऊंचाई
UR/BCपुरुष165 सेंटीमीटर
EBC/SC/STपुरुष160 सेंटीमीटर
सभी वर्गमहिला155 सेंटीमीटर

सीना (Chest) – केवल पुरुषों के लिए:

श्रेणीबिना फुलाएफुलाकरन्यूनतम विस्तार
UR/BC/EBC81 सेंटीमीटर86 सेंटीमीटर5 सेंटीमीटर
SC/ST79 सेंटीमीटर84 सेंटीमीटर5 सेंटीमीटर

नोट: महिलाओं के लिए सीने की माप नहीं होगी।

वजन (Weight):

लिंगन्यूनतम वजन
महिला (सभी वर्ग)48 किलोग्राम

नोट: पुरुषों के लिए वजन की कोई न्यूनतम सीमा निर्धारित नहीं है, लेकिन आपका वजन आपकी ऊंचाई और उम्र के अनुपात में स्वस्थ होना चाहिए।

Exam Pattern – परीक्षा पैटर्न

Bihar Police ASI Operation भर्ती की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूर्ण होगी:

चरण 1: प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)

विवरणजानकारी
प्रश्न पत्रों की संख्या01
कुल अंक100 अंक
कुल प्रश्न100 (बहुविकल्पीय)
परीक्षा अवधि2 घंटे
न्यूनतम उत्तीर्णता अंक (Passing marks)30%
नेगेटिव मार्किंग0.2 अंक प्रति गलत उत्तर

विषय विभाजन:

  • सामान्य ज्ञान और समसामयिक मुद्दे: 40 प्रश्न
  • भौतिकी (Physics): 60 प्रश्न (स्नातक स्तर के)

योग्यता: प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर रिक्तियों के 20 गुना सफल अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए merit wise किया जाएगा।

चरण 2: मुख्य परीक्षा (Main Exam)

मुख्य परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे:

प्रथम प्रश्न पत्र – सामान्य भाषा ज्ञान:

विवरणजानकारी
कुल अंक100
हिंदी50 अंक (इंटरमीडिएट स्तर)
अंग्रेजी50 अंक (इंटरमीडिएट स्तर)
परीक्षा अवधि1.5 घंटे
न्यूनतम उत्तीर्णता अंक (Passing marks)30 अंक (अन्यथा अयोग्य)
नेगेटिव मार्किंग0.2 अंक प्रति गलत उत्तर

नोट: प्रथम प्रश्न पत्र के नंबर merit में नहीं जोड़े जाएंगे।

द्वितीय प्रश्न पत्र – स्नातक भौतिकी:

विवरणजानकारी
कुल अंक100
कुल प्रश्न100 (बहुविकल्पीय)
परीक्षा अवधि3 घंटे
न्यूनतम उत्तीर्णता अंक33% (अन्यथा असफल)
नेगेटिव मार्किंग0.2 अंक प्रति गलत उत्तर

योग्यता: द्वितीय प्रश्न पत्र में प्राप्त अंकों के आधार पर रिक्तियों के 5 गुना सफल अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु किया जाएगा।

चरण 3: शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

शारीरिक दक्षता परीक्षा qualify nature की होगी (कोई अंक नहीं दिए जाएंगे)।

1. दौड़ (Race):

लिंगदूरीसमय सीमा
पुरुष (सभी वर्ग)1 मील (1.6 किमी)अधिकतम 7 मिनट
महिला (सभी वर्ग)1 किलोमीटरअधिकतम 7 मिनट

2. ऊंची कूद (High Jump):

लिंगन्यूनतम ऊंचाईप्रयास
पुरुष3 फीट 6 इंचअधिकतम 3
महिला2 फीट 6 इंचअधिकतम 3

3. लंबी कूद (Long Jump):

लिंगन्यूनतम दूरीप्रयास
पुरुष10 फीटअधिकतम 3
महिला7 फीटअधिकतम 3

4. गोला फेंक (Shot Put):

लिंगगोले का वजनन्यूनतम दूरीप्रयास
पुरुष16 पाउंड14 फीटअधिकतम 3
महिला12 पाउंड8 फीटअधिकतम 3

Merit list का निर्माण:

अंतिम Merilt list मुख्य परीक्षा के द्वितीय प्रश्न पत्र (भौतिकी) में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

समान अंक की स्थिति में वरीयता क्रम:

  1. जन्म तिथि के आधार पर (अधिक आयु वाला)
  2. शैक्षणिक योग्यता के आधार पर
  3. qualify परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर
  4. 10वीं बोर्ड प्रमाण पत्र में नाम के English Alphabet के क्रम के अनुसार

How to Apply – आवेदन कैसे करें?

Bihar Police ASI Operation Recruitment 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से होगा। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए steps follow करें:

Step 1: वेबसाइट पर जाएं

BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in पर जाकर “Bihar Police” टैब पर क्लिक करें और Advt. No. 04/2026 का लिंक खोलें।

Bihar Police Recruitment Portal
Bihar Police Recruitment Portal

Step 2: Registration करें

“Register and Make Payment” लिंक पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और बेसिक जानकारी (नाम, जन्म तिथि, Category आदि) भरें।

Step 3: शुल्क भुगतान करें

₹100/- का आवेदन शुल्क Net Banking / Debit Card / Credit Card / UPI से जमा करें। भुगतान के बाद आपको Registration Number और Password SMS/Email पर मिलेगा।

Step 4: फॉर्म भरें

Login करके पूरा आवेदन फॉर्म भरें – पिता/माता का नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता आदि की जानकारी दें।

Step 5: फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें

  • फोटो: रंगीन, सफेद बैकग्राउंड, 15-25 KB, .jpg/.jpeg/.gif
  • हस्ताक्षर: हिंदी और अंग्रेजी में अलग-अलग, 15-25 KB, .jpg/.jpeg/.gif

Step 6: Preview और Submit

सभी जानकारियां चेक करने के बाद “Final Submit” पर क्लिक करें। आवेदन पत्र का प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।

लिंक का नामलिंक
Apply OnlineClick Here
Official Notification PDFDownload Notification
Official Websitehttps://bpssc.bihar.gov.in

Frequently Asked Questions (FAQs)

प्रश्न Bihar Police ASI Operation भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर- आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। आप BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in पर जाकर Bihar Police टैब के अंतर्गत Advt. No. 04/2026 के लिंक से आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न Bihar Police ASI Operation में कुल कितनी रिक्तियां हैं?

उत्तर- इस भर्ती में कुल 462 पद रिक्त हैं, जिनमें से 157 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

प्रश्नआवेदन शुल्क कितना है?

उत्तर- सभी वर्गों (UR/BC/EBC/SC/ST) के लिए आवेदन शुल्क ₹100/- है, जो ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।

प्रश्नशैक्षणिक योग्यता क्या है?

उत्तर- अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से भौतिकी विषय के साथ B.Sc की डिग्री होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50% और SC/ST के लिए 45% अंक आवश्यक हैं।

प्रश्नआयु सीमा क्या है?

उत्तर- सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए 21-37 वर्ष, महिलाओं के लिए 21-40 वर्ष। BC/EBC के लिए 21-40 वर्ष और SC/ST के लिए 21-42 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित है।

प्रश्नक्या नेगेटिव मार्किंग है?

उत्तर- हां, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक काटे जाएंगे।

प्रश्नशारीरिक मापदंड क्या हैं?

उत्तर- सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी और महिलाओं के लिए 155 सेमी है। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर शारीरिक मापदंड सेक्शन देखें।

Conclusion – निष्कर्ष

Bihar Police ASI Operation Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो बिहार पुलिस विभाग में अपना करियर बनाना चाहते हैं। यदि आपके पास भौतिकी विषय के साथ स्नातक की डिग्री है और आप सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, तो आपको इस अवसर का लाभ अवश्य उठाना चाहिए।

अस्वीकरण (Disclaimer): यह जानकारी BPSSC की आधिकारिक अधिसूचना संख्या 04/2026 पर आधारित है। किसी भी प्रकार के बदलाव या अपडेट के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in को नियमित रूप से देखते रहें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को अवश्य पढ़ें।

Author

  • Mohammed Suhaib Alam

    मैं एक वेब डेवलपर तथा ब्लॉगर हूं और पिछले 4 वर्षों से सरकारी नौकरी से संबंधित ब्लॉग लिखता हूं। मेरा उद्देश्य युवाओं को सही और सटीक जानकारी प्रदान करना है ताकि वह अपने Carrer में सफलता पा सकें।

    View all posts

Leave a Comment