Bihar Sakshamta Pariksha Phase 5 Online Form 2025 | BSEB Teacher Exam

BSEB Sakshamta Pariksha क्या है?

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा संचालित Bihar Sakshamta Pariksha Phase 5 Online Form 2025 उन शिक्षकों के लिए आयोजित की जाती है जो सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। यह परीक्षा शिक्षकों की योग्यता और दक्षता की जांच के लिए कराई जाती है। इस लेख में हम Bihar Sakshamta Pariksha Phase 5 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा करेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की तिथि 31 दिसंबर 2025
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 31 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 09 जनवरी 2026
परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं हुई है
परिणाम घोषणा अभी घोषित नहीं हुई है

Bihar Sakshamta Pariksha Phase 5 के लिए पात्रता मानदंड

Bihar Sakshamta Pariksha Phase 5 के लिए अहर्ता निम्नलिखित है-

  1. ऐसे शिक्षक जो स्थानीय निकाय द्वारा राज्य के प्राथमिक/मध्य/माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त और कार्यरत शिक्षक (शारीरिक शिक्षक सहित)/पुस्तकालयाध्यक्ष हैं, वे इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
  2. ऐसे शिक्षक जो किसी भी Phase की सक्षमता परीक्षा में शामिल नहीं हुए हैं या असफल रहे हैं, वे इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
  3. ऐसे शिक्षक जिन्होंने सक्षमता परीक्षा, 2024 (चतुर्थ) के लिए आवेदन पत्र भरा है और परीक्षा शुल्क जमा किया है, लेकिन किसी कारणवश वे परीक्षा में शामिल नहीं हो सके हैं, वे इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। उन्हें परीक्षा शुल्क दोबारा देने की आवश्यकता नहीं होगी।

Bihar Sakshamta Pariksha Phase 5 Application Fee – आवेदन शुल्क

श्रेणी शुल्क
सभी श्रेणियों के लिए 1,100/-

Bihar Sakshamta Pariksha Phase 5 Exam Pattern – परीक्षा पैटर्न

अध्यापक की श्रेणी   प्रश्नों के प्रकार प्रश्नो की संख्या योग
कक्षा 1 से 5 तक के अध्यापकों के लिए भाग- 1 (भाषा) 30 150
भाग- 2 (सामान्य अध्ययन) 40
भाग- 3 (सामान्य विषय) 80
प्रारंभिक शारीरिक शिक्षक (बेसिक ग्रेड के लिए) भाग- 1 (भाषा) 30 150
भाग- 2 (सामान्य अध्ययन) 40
भाग- 3 (शारीरिक शिक्षा) 80
कक्षा 6 से 8 तक के अध्यापकों के लिए भाग- 1 (भाषा) 30 150
भाग- 2 (सामान्य अध्ययन) 40
भाग- 3 (सम्बंधित विषय) 80
कक्षा 9 से 10 तक के अध्यापकों के लिए भाग- 1 (भाषा) 30 150
भाग- 2 (सामान्य अध्ययन) 40
भाग- 3 (सम्बंधित विषय) 80
कक्षा 11 से 12 तक के अध्यापकों के लिए भाग- 1 (भाषा) 30 150
भाग- 2 (सामान्य अध्ययन) 40
भाग- 3 (सम्बंधित विषय) 80

नोट-

  • यह परीक्षा Computer Base Test (CBT) के माध्यम से आयोजित की जाएगी |
  • सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे |
  • परीक्षा की अवधि 2 घंटा 30 मिनट होगी |
  • इस परीक्षा में Negative Marking नहीं होगी |

Bihar Sakshamta Pariksha Phase 5 के लिए उत्तीर्णांक : Passing Marks

सक्षमता परीक्षा में सभी श्रेणियों के शिक्षक के लिए न्यूनतम उत्तीर्णांक अंक निम्नलिखित है-

श्रेणी उत्तीर्णांक 
सामान्य 40% अंक
पिछड़ा वर्ग 36.5% अंक
अत्यन्त पिछड़ा वर्ग 34% अंक
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति 32% अंक
दिव्यांग 32% अंक
महिला 32% अंक

आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents)

शिक्षकों को निम्नलिखित स्व-प्रमाणित प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे –

  1. हाई स्कूल का प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र |
  2. इंटर का प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र |
  3. स्नातक का प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र |
  4. स्नातकोत्तर का प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र |
  5. बी.एड./डी.एल.एड./बी.लिब./अन्य प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र |
  6. आरक्षित श्रेणी के आवेदकों के लिए सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत जाति प्रमाण पत्र |
  7. आधार कार्ड |
  8. TET/CTET/STET प्रमाण पत्र |
  9. नियोजन इर्काइ द्वारा जारी नियुक्ति पत्र |
  10. दिव्यांग आवेदकों के लिए सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र।

How to Apply for BSEB Sakshamta Pariksha Phase 5? |आवेदन कैसे करें? 

  • ऑनलाइन पंजीकरण – जो शिक्षक पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किये हैं उन्हें BSEB की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bsebsakshamta.com/login के Home पेज पर दिए गए लिंक “Register New Candidate” पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा |
  • आवेदन पत्र भरना – रजिस्ट्रेशन करने के बाद शिक्षकों को अपने मोबाइल नंबर तथा पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर सभी आवश्यक विवरण जैसे नाम, शैक्षिक योग्यता, अनुभव आदि भरना होगा ।
Bihar Sakshamta pariksha phase 5 login portal
Bihar Sakshamta pariksha phase 5 login portal
  • दस्तावेज अपलोड करना – आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र आदि अपलोड करें।
  • शुल्क भुगतान – निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) से भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करना – सभी जानकारी की जांच करने के बाद आवेदन पत्र को सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें।
महत्वपूर्ण लिंक
Apply Online Link  Apply Online
BSEB Sakshamta Pariksha Phase 5 Notification Click Here
BSEB Sakshamta Pariksha Official Website Click Here

निष्कर्ष

BSEB Sakshamta Pariksha Phase 5 उन शिक्षकों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो अपनी योग्यता को प्रमाणित कर सरकारी विद्यालयों में शिक्षण जारी रखना चाहते हैं। इच्छुक शिक्षकों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए और परीक्षा की तैयारी समय रहते शुरू कर देनी चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

BSEB Sakshamta Pariksha Phase 5 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

वे शिक्षक जो बिहार के सरकारी या सहायता प्राप्त स्कूलों में कार्यरत हैं।

BSEB Sakshamta Pariksha Phase 5 का फॉर्म कब भरा जाएगा?

आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शरू हो गयी है ।

BSEB Sakshamta Pariksha Phase 5 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

सभी श्रेणियों के शिक्षकों के लिए 1100 रूपया निर्धारित किया गया है।

BSEB Sakshamta Pariksha Phase 5 का पैटर्न क्या होगा?

सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे और CBT मोड में आयोजित की जाएगी।

BSEB Sakshamta Pariksha Phase 5 परिणाम कब घोषित होंगे?

परीक्षा समाप्त होने के बाद जून 2026 में परिणाम घोषित होने की संभावना है।

Author

  • Mohammed Suhaib Alam

    मैं एक वेब डेवलपर तथा ब्लॉगर हूं और पिछले 4 वर्षों से सरकारी नौकरी से संबंधित ब्लॉग लिखता हूं। मेरा उद्देश्य युवाओं को सही और सटीक जानकारी प्रदान करना है ताकि वह अपने Carrer में सफलता पा सकें।

    View all posts

Leave a Comment